WhatsApp Group Join Now
बरकट्ठा के रमेशचंद्र यादव राजद प्रदेश सचिव मनोनीत किये गये
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम माधोपुर बेडोकला निवासी रमेशचंद्र यादव को राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया है। राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने रमेशचंद्र यादव को मनोनयन पत्र भेजकर इसकी जानकारी दी रमेशचंद्र यादव ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है उसका हम ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा। रमेशचंद्र यादव के मनोनयन पर दिवाकर राय, अजय यादव, सुशील कुमार पांडेय, राजेश प्रसाद, मंजूर आलम, युसूफ अंसारी, सचिन यादव, महादेव यादव, बीरेंद्र यादव समेत कई लोंगो ने बधाई देते हुए कहा कि बरकट्ठा में भी राजद के संगठन उनके देखरेख में मजबूत होगा।

