बरकट्ठा के कुडमी समाज का बेटा वेद प्रकाश रंजन बना वर्ल्ड टाॅपर वैज्ञानिक
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा निवासी वेद प्रकाश रंजन ने वाशिंगटन अमेरिका में आयोजित विज्ञान विषय सह वैज्ञानिक परीक्षा में वर्ल्ड फाइव टाॅपर घोषित किये गये हैं। पांच जून 2026 को जारी साइरैंक ग्लोबल में वेद प्रकाश रंजन को विश्व के शीर्ष 5 वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया है। जानकारी हो कि उपराष्ट्रपति के द्वारा पीएचडी की ड्रीग्री मिलने के बाद वेद प्रकाश रंजन ने अपनी पढ़ाई जारी रखा।
वर्तमान में वह आईआईटी जम्मू में प्रोफेसर कम डायरेक्टर के पद पर रहते हुए पूरे विश्व स्तर पर अमेरिका वाशिंगटन में परीक्षा लिखा था। इनकी पढ़ाई आईआईटी खड़गपुर एवं वाईडनर विश्वविद्यालय वाशिंगटन अमेरिका से हुई है। वेद प्रकाश रंजन के पिता नागेश्वर महतो सेवानिवृत प्रधानाध्यापक हैं। जो अभी भी नवोदय, नेतरहाट, सैनिक स्कूल और इंदिरा गांधी बालिका विद्यालय की सैकड़ों विद्यार्थियों को तैयारी करवा रहे हैं।

