Ad image

कपका गांव से एक युवती को भगाने को लेकर मां ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कपका गांव से एक युवती को भगाने को लेकर मां ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका से एक युवती को भगा ले जाने का मामला सामने आया है। इस बाबत ग्राम कपका निवासी पीड़िता की मां ने सात जून को बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बताया है कि पिछले तीन जून की शाम 7 बजे के करीब मेरी पुत्री को गांव के ही मुकेश मंडल पिता ननकू मंडल अपने साथ भगा कर ले गया है।

- Advertisement -

जिसकी जानकारी खोजबीन करने के बाद हमलोगों को पता चला। बताया कि लड़का की मां ने मुझे कहा कि मुकेश मंडल ने अपने घर से दस हजार रुपये और चांदी का पायल भी लेकर फरार हो गया है। पीड़िता ने अपनी पुत्री को भगाने में गांव के ही उसकी एक सहेली पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने ही अपने मोबाइल फोन से बराबर बात करवातीं थी। इस बाबत बरकट्ठा थाना में पुलिस ने कांड संख्या 90/26 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *