Ad image

हजारीबाग के व्यवसायी की बरही में गोली मारकर हत्या, केदारनाथ जाने के लिए निकला था युवक

jharkhandnews024@gmail.com
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग के व्यवसायी की बरही में गोली मारकर हत्या, केदारनाथ जाने के लिए निकला था युवक

टायर बदलने के दौरान बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

बरही

बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के पास मंगलवार देर रात करीब 11 बजे अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान विक्की सोनी पिता स्व. देवनंदन सोनी पैगोडा चौक न्यू एरिया गली, ओकनी, सदर थाना, हजारीबाग निवासी के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों के अनुसार विक्की सोनी अपने मित्र अभिषेक कुमार सोनी के साथ जेएच 02 एई 0232 नंबर की इयोन कार से हजारीबाग से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार का टायर फट गया। दोनों सड़क किनारे रुककर टायर बदल रहे थे। तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उनमें से एक युवक बाइक से उतरा और विक्की सोनी के गले में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद अभिषेक कुमार सोनी गंभीर रूप से घायल विक्की को कार से अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले थे विक्की सोनी :

मृतक के दोस्तों ने बताया कि विक्की सोनी अपने चार दोस्तों के साथ कोडरमा स्टेशन से दून एक्सप्रेस पकड़कर केदारनाथ यात्रा पर जाने वाले थे। यात्रा की पूरी तैयारी कर ली गई थी, लेकिन रास्ते में ही यह दर्दनाक घटना घट गई। मृतक के चारो दोस्त कोडरमा स्टेशन पर मिलने वाले थे। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।

हजारीबाग के कोर्रा चौक पर चलाते थे ज्वेलरी व बर्तन दुकान :

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि विक्की सोनी हजारीबाग के कोर्रा चौक स्थित देवनंदन ज्वेलर्स नामक आभूषण दुकान व बर्तन दुकान का संचालन करते थे। वह अपने परिवार के चार भाइयों और दो बहनों में शामिल थे। परिवार के अनुसार उनकी शादी की बातचीत भी चल रही थी।
प्राथमिक तौर पर इस हत्याकांड को पारिवारिक रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस सम्बंध में बरही थाना के पुनि सह थाना प्रभारी बिनोद कुमार ने बताया कि करसो पुल के पास एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

एसडीपीओ बरही घटना स्थल पर पहुंचकर कर रहे है छानबीन :

बरही एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार घटना स्थल पहुंचकर छानबीन में जुट गए है और परिजनों व उनके दोस्तों से पूछताछ कर रहे है। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता समेत अन्य पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *