Ad image

बरही नगर भवन में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही नगर भवन में एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला आयोजित

आम बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय बढ़ाने पर दिया गया जोर, विभिन्न पंचायतों के लाभुकों ने लगाई प्रदर्शनी

बरही

बरही प्रखंड परिसर स्थित नगर भवन में मंगलवार को एक दिवसीय प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों एवं बागवानी लाभुकों को आम की उन्नत खेती, तकनीकी जानकारी तथा बागवानी योजनाओं से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रखंड प्रमुख मनोज रजक, विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, बीडीओ जयपाल महतो, जिला परिषद प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, जिला परिषद प्रतिनिधि गणेश यादव, सांसद प्रतिनिधि मणिलाल यादव, खोड़ाहर मुखिया प्रतिनिधि खिरोधर यादव तथा युवा सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर रजक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

- Advertisement -

आम उत्सव सह बागवानी मेले में किसानों को बागवानी योजनाओं से जुड़ने, आम की वैज्ञानिक खेती अपनाने तथा उससे होने वाले आर्थिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आम उत्पादन, पौध संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन और विपणन से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर भी चर्चा की गई। मेले में प्रखंड के सभी पंचायतों से आए बागवानी लाभुकों ने आम की विभिन्न किस्मों की प्रदर्शनी लगाकर अपनी उपज का प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को फलदार पौधों की खेती, बागवानी के आधुनिक तरीकों तथा सरकारी योजनाओं के लाभ के संबंध में जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बागवानी को किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का प्रभावी माध्यम बताया। कार्यक्रम का संचालन बीटीएम राकेश कुमार ने किया। मेले में विजैया मुखिया प्रतिनिधि मो. मंसूर, बीपीएम जेएसएलपीएस केदार प्रजापति, राजीव पांडेय, विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियां, कनीय अभियंता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सेवक, बागवानी लाभुक, ग्रामीण एवं समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *