Ad image

अधिकारी के द्वारा किया गया योजना का निरीक्षण

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

अधिकारी के द्वारा किया गया योजना का निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) :

शुक्रवार को जामताड़ा के डीआरडीए निदेशक विजय कुमार ने नारायणपुर प्रखंड के बंदरचुवा पंचायत में योजनाओं का निरीक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट जामताड़ा को दी जाएगी। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, मनरेगा योजना, जनवितरण प्रणाली दुकान आदि का अवलोकन किया और आवश्यक स्थान निर्देश दिए। इस अवसर पर उनके साथ बीडीओ देवराज गुप्ता, कल्याण पदाधिकारी दिवाकर कुमार, कनिय अभियंता वकील मरांडी, मुखिया प्रतिनिधि पान मरांडी, पंसस हबीब अंसारी आदि की उपस्थित थे। यूपीएस बंदरचुवा में निरीक्षण में पाया गया कि 99 छात्र उपस्थित थे। एमडीएम जो बना था उसमें तीस चालीस छात्र ही खाना खा सकते थे।

- Advertisement -

अधिकारी ने नाराजगी जाहिर की और सुधार का निर्देश दिया। बंदरचुवां में अहमद अंसारी के आम बागवानी का निरीक्षण किया। आम पौधे में सपोर्ट बढ़िया से देने का निर्देश दिया गया साथ ही तीन साल बाद ही पौधे से आम लेने पर बल दिया गया। यहां जलकुंड बनाने का निर्देश भी दिया गया। पंचायत के कोरीडीह टू जनवितरण दुकानदार मो अनवर अंसारी के दुकान का भी निरीक्षण हुआ। अधिकारी ने अनाज उठाव व वितरण पंजी का अवलोकन किया। अनाज तौलकर वजन मशीन की भी जांच की। कहा कि रजिस्टर का बढ़िया ढंग से संधारण करें। निरीक्षण में पाया गया कि पंचायत में यहां स्वास्थ्य उपकेंद्र का संचालन नहीं हो रहा है, स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन टूटा हुआ है। कुल मिलाकर देखें तो योजना संचालन में पारदर्शिता आए इस निमित्त जांच हो रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *