WhatsApp Group Join Now
चोरी के स्कूटी के साथ दो चोरों को कोवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
चोरी के स्कूटी के साथ दो चोरों को कोवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजाकोवाली थाना क्षेत्र निवासी आस्तिक कुमार मंडल का स्कूटी हल्दीपोखर से हुआ गायब पुलिस ने चोरी के स्कूटी के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार। आस्तिक कुमार मंडल के पिता तुषार कांति मंडल हल्दीपोखर बाजार गए थे इसी क्रम में जब वो पुलिस चौकी के सामने आटा चक्की से गेहूं पीसा कर गाड़ी की तरफ आए तो पहले से घात लगाए चोरों ने गाड़ी चोरी कर भागने लगे तभी सूचना पाकर कोवाली थाना के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उड़ीसा तिरिंग बॉर्डर के सामने गहन जांच अभियान चलाते हुए चोरी के स्कूटी के साथ दो अज्ञात चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया । मिली जानकारी के अनुसार 11 जून को कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर ओडिशा रोड में एक स्कूटी JH 05 DN 6470 को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की गई थी जिसको लेकर कोवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित अनुसंधान एवं कार्रवाई करते हुए बागबेड़ा थाना क्षेत्र के दो चोरों को ओडिशा बॉर्डर तिरिंग के पास एंटी क्राइम चेकिंग करते हुए चोरी के स्कूटी के साथ बागबेड़ा निवासी दो चोरों राज साव,सोहेल अहमद को पुलिश ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया ।

