WhatsApp Group Join Now
उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय चाकड़ी में कोवाली थाना प्रभारी ने छात्रों-छात्राओं को किया जागरूक , कैरियर बिल्डिंग पर अनुभवों को किया साझा
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय चाकड़ी में कोवाली थाना प्रभारी ने छात्रों-छात्राओं को किया जागरूक , कैरियर बिल्डिंग पर अनुभवों को किया साझाकोवाली थाना अंतर्गत उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय, चाकडी में कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने प्रधानाध्यापक जोवा सोरेन, शिक्षकगण के उपस्थिति में विद्यालय में पाठ्यरत विद्यार्थियों को साइबर अपराध , नशा मुक्ति , बाल विवाह , सड़क सुरक्षा आदि को लेकर जागरूक करते हुए इससे बचने की अपील की एवं करियर बिल्डिंग पर अपना अनुभव साझा किए । आज युवा अपने लक्ष्य से भटक कर जिस तरह आपराधिक आचरण अपना रहे हैं वो सभ्य समाज के लिए अभिशाप है।जीवन में लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़े और किसी प्रकार की कानूनी सलाह एवं सहयोग के लिए सीधे मुझसे संपर्क कर सकते है या कोवाली थाना को सूचित कर सकते हैं।कानून का उल्लंघन करने से बचे, किसी भी प्रकार की घटना या संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।साइबर क्राइम तेजी से बढ़ने का सबसे मुख्य कारण जानकारी का अभाव,जल्दी धन कमाने का लालच एवं मोबाइल का दुरुपयोग है।

