WhatsApp Group Join Now
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय पोटका में पोटका थाना के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
सामुदायिक पुलिसिंग के तहत प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय पोटका में पोटका थाना के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियानपोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोजेक्ट बालिका +2 विद्यालय,पोटका मे सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा ,नशा, जुआ,बाल विवाह, अंध विश्वास आदी पर जागरूक करते हुए उसके दुष्परिणाम से अवगत कराया।पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो ने कहा आज के युवा जिस तरह अपराधिक चरित्र अपना रहे हैं वो समाज के लिए घातक है।सबसे बड़ी घटना जो सामने आ रही है जो किसी के भी सपनों को बर्बाद कर सकती है वो साइबर अपराध है जो तेजी से बढ़ रहा है ओर कई लोग इसके चपेट में आ चुके हैं और अपने जीवन भर के कमाई को जानकारी के अभाव में , जल्दी धन कमाने के लालच में या मोबाइल के दुरूपयोग से इसका शिकार हो रहे हैं।अनचाहे एप्लिकेशन को ना खोले , अनचाहे कॉल पर सतर्क रहे संदेह होने पर नजदीकी थाना या साइबर हेल्प लाईन पर संपर्क करें।आस पास किसी भी प्रकार के अपराधिक या असामाजिक घटना पर कानून हाथ में ना ले , पुलिस को सूचना ने ।पोटका थाना आपके सहयोग लिए सदा तत्पर है।इस अवसर पर पोटका थाना प्रभारी के साथ शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

