WhatsApp Group Join Now
तारा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्प
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
तारा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज निर्माण का संकल्पतारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता मेंआयोजित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प।हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर जिला परामर्शदाता मौसमी चटर्जी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) एवं सोशल वर्कर कुंदन कुमार (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार लाल ने अपने संबोधन में कहा, “तंबाकू एक धीमा ज़हर है, जो कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियों सहित अनेक असाध्य रोगों का प्रमुख कारण बनता है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का उद्देश्य केवल लोगों को जागरूक करना ही नहीं, बल्कि युवाओं को नशे की लत से बचाकर स्वस्थ समाज का निर्माण करना भी है। यदि विद्यार्थी आज से ही तंबाकू से दूरी बनाए रखें, तो वे अपने परिवार और समाज को नशामुक्त करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।”
वहीं जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजीव लोचन महतो ने कहा, “राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम जनस्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यालय स्तर पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने से बच्चों में सही सोच विकसित होती है और वे भविष्य में नशे से दूर रहकर स्वस्थ नागरिक बनते हैं। प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह स्वयं तंबाकू का सेवन न करे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करे।”
कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति अभियान विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को डॉ. अरविन्द कुमार लाल एवं डॉ. राजीव लोचन महतो के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार लाल, जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. राजीव लोचन महतो, प्राचार्य कमलेश मिश्र, शिक्षक हेमचंद्र पात्र, मिहिर गोप, अंबुज प्रमाणिक, अजय मंडल, शिक्षिका झुनू राणा, नमिता सिंह सरदार सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया तथा विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नशे से दूर रहने और समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता मेंआयोजित राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज का संकल्प।हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।इस अवसर पर जिला परामर्शदाता मौसमी चटर्जी (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) एवं सोशल वर्कर कुंदन कुमार (राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम) ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से तंबाकू से दूर रहने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।