Ad image

सरकार की निष्क्रियता के कारण स्थानीय समेत जनप्रतिनिधियों ने किया जर्जर सड़क की मरम्मत

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सरकार की निष्क्रियता के कारण स्थानीय समेत जनप्रतिनिधियों ने किया जर्जर सड़क की मरम्मत

इचाक

प्रखंड अंतर्गत आरईओ पथ जोगीडिह से काला द्वार फुफंदी तक की सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. बरसात के दिनों में यहां के लोगों को आने-जाने में बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है. सडक में गड्ढा है कि गड्ढा में सड़क है पता ही नहीं चलता. बरसात के दिनों में इस सड़क से गुजरने वाले कई दर्जन लोग गिर पड़े हैं और अपना पैर हाथ तोड़वा चुके हैं. यहां की जनप्रतिनिधियों के द्वारा इस पथ के बारे में सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन को कई बार ध्यान आकृष्ट कराया गया है. इसके बावजूद भी अभी तक यह पथ नहीं बन पाया जो इस क्षेत्र के लिए काफी चिंताजनक है. बताते चले कि यह सड़क मे कई गांव है जो कृषि प्रधान गांव है.और यहां की 80% जनसंख्या कृषि पर निर्भर करती है. किसानों को बाजार से सामान अवागमन में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस सड़क में प्रतिदिन कोई ना कोई किसान फिसल कर गिरते नजर आते हैं। जो सरकार की निष्क्रियता का परिणाम है।

- Advertisement -

वर्तमान समय में छठ पूजा को देखते हुए और इसी सड़क के किनारे कई गांवों का छठ घाट स्थित है. इसलिए छठ व्रतियों एवं किसानो की अवागमन में परेशानी को देखते हुए यहां के समाजसेवी महेश प्रसाद मेहता के पहल पर जनप्रतिनिधियों जैसे नि वर्तमान सांसद प्रतिनिधि सह बरका खुर्द मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश मेहता जीप प्रतिनिधि अशोक कुमार मेहता डाडी घाघर मुखिया नंदकिशोर मेहता दरिया मुखिया प्रतिनिधि कुशल चंद मेहता के द्वारा आर्थिक सहयोग यानि निजी खर्च से जर्जर सड़क मे मोरम डालकर मरम्मत करवाया गया। जिसमे सभी जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के साथ-साथ झारखंड सरकार से अविलंब जर्जर पथ का निर्माण करने की मांग की है अगर ऐसा नहीं होता है तो जनप्रतिनिधियों ने झारखंड सरकार के खिलाफ आंदोलन करने की भी बातें कही है। जिसकी सारी जवाबदेही स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ झारखंड सरकार की होगी। सड़क मरम्मत करने के समय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल मेहता, समाजसेवी भरत प्रसाद मेहता, रवि कुमार मेहता, एवं प्रेमलाल मेहता समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *