Ad image

रांची में झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, किशुन यादव हुए शामिल

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची में झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, किशुन यादव हुए शामिल

8 सूत्री मांगों को लेकर सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग, पंचायत प्रतिनिधियों ने जताई एकजुटता

बरही/रांची

झारखंड प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ की ओर से नागा बाबा खटाल, रांची में एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की 8 सूत्री मांगों को लेकर राज्य सरकार को शीघ्र ठोस निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होती है, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। धरना स्थल पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने, अधिकारों की रक्षा करने और प्रतिनिधियों के मान-सम्मान की बहाली के लिए यह आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर सभी प्रतिनिधियों ने पंचायतों के विकास, स्वायत्तता और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *