Ad image

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर दिया मानवता का परिचय

बरही

बरही प्रखंड के पंचमाधव में बुधवार की देर रात एक सड़क हादसे में चन्दवारा के कोटवारडीह निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके बाएं पैर में गहरी चोटें आईं। रात्रि के समय मौके पर कोई सहायता न मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिकंदर कुमार बिना देर किए घटनास्थल पहुंचे और अपनी बाइक से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल बरही पहुंचाया। समय रहते उपचार शुरू होने से घायल युवक की स्थिति नियंत्रण में आ सकी। इस मानवीय पहल के लिए लोगों ने सिकंदर कुमार की सराहना की। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. प्रकाश ज्ञानी भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने प्राथमिक उपचार के बाद मुकेश कुमार को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया। सिकंदर कुमार ने कहा कि आए दिन सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, ऐसे में समय पर घायल को अस्पताल पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना मानवता का कर्तव्य है। गौरतलब है कि पंचमाधव निवासी सिकंदर कुमार लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। मौके पर नंदकिशोर दास, संतोष राणा, विकास कुमार, रतनलाल प्रजापति सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *