Ad image

लीला गुरुकुल तुर्कबाद में प्रबंला-गुरुकुल-तुर्कबाद-मेधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक. प्रत्येक कक्षा में 10 बच्चों का होगा निःशुल्क नामांकन

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

लीला गुरुकुल तुर्कबाद में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक. प्रत्येक कक्षा में 10 बच्चों का होगा निःशुल्क नामांकन

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। लीला गुरुकुल तुर्कबाद में प्रबंधन समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने की संचालन रामदेव यादव ने किया। बैठक में विद्यालय के विकास और शिक्षा के प्रसार को लेकर कई अहम चर्चाएं हुईं। मुख्य रूप से गरीब और मेधावी बच्चों की शिक्षा को सुलभ बनाने पर जोर दिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया है कि सरस्वती पूजा तक विद्यालय में निःशुल्क नामांकन अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisement -

सरस्वती पूजा तक नये बच्चों का नामांकन पूरी तरह मुफ्त होगा। इसके तहत प्रत्येक कक्षा में 10-10 बच्चों का निःशुल्क नामांकन किया जाएगा। निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि समिति का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक शिक्षा पहुंचाना और अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालय से जोड़ना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वह इस अवसर का लाभ उठाएं और समय रहते अपने बच्चों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर बैठक में कुमार सौरभ पांडेय, अजय चौधरी, प्रेम सागर, शशि बर्नवाल, कुमार राजू, कुमकुम बर्नवाल, पूजा बर्नवाल, विद्या चौधरी, मनीषा चौधरी, अंशु पांडेय, टिंकू पांडेय, दयानंद रॉय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *