गैड़ा व छहरयामो गांव में आशा ट्रस्ट संस्था की ओर से जरुरत मंदों के बीच 80 कंबल वितरण किया गया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गैड़ा एवं छहरयामो में आशा ट्रस्ट संस्था की ओर से जरुरत मंदों के बीच कंबल वितरित किया गया। संस्था के सुपरवाइजर सीताराम चंद्रवंशी, उपमुखिया चंद्रदीप पांडेय, पंचायत समिति सदस्य सोनिया देवी, वार्ड सदस्य बबुनी मिर्धा, किरण देवी, बबीता देवी ने 80 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। चंद्रदीप पांडेय ने कहा की संस्था के द्वारा जरुरत मंदों के लिए यह कार्य काफी सराहनीय है।
यह केंद्रीय संस्था है जो लोगों को रोजगार के अवसर देगी। जिसके लिए राशि में 40 प्रतिशत की छूट मिलेगा। जिसमें आप घरेलू कुटीर उद्योग साबुन, पापड़, अगरबती, कपूर इत्यादि बना सकते हैं। आपके कार्य कुशलता को देखते हुए संस्था आपके समूह को चावल, आटा, तेल इत्यादि के मिल तथा अन्य तरह के मशीन इत्यादि देने का काम करेगी। आपके ग्रुप को कुशलता के देखते हुए संस्था बिना ब्याज के पांच लाख रुपये तक का ऋण देगी सभी में 40 प्रतिशत का छूट दिया जाएगा। इस अवसर पर किरण देवी, बबीता देवी, सेवानिवृत शिक्षक लक्ष्मण मिर्धा, अनुज पासवान, दामोदर सिंह, सुरेंद्र मिर्धा, संजय कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

