लीला गुरुकुल तुर्कबाद के बच्चों ने साइंस सेंटर व बिरसा जैविक उद्यान का किया शैक्षणिक भ्रमण
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। लीला गुरुकुल स्कूल तुर्कबाद के विद्यार्थियों ने रांची स्थित साइंस सेंटर एवं बिरसा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण किया। निदेशक जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। बताया कि विद्यालय समय-समय पर इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करता आ रहा है। ताकि बच्चों में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास का विकास हो सकें। शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक शिक्षा से जोड़ना था।
साइंस सेंटर में विद्यार्थियों ने विज्ञान से जुड़े विभिन्न मॉडल, उपकरण एवं प्रयोगों को नजदीक से देखा और उनके कार्य करने की प्रक्रिया को समझा। शिक्षकों द्वारा बच्चों को वैज्ञानिक तथ्यों की जानकारी दी गई। इसके पश्चात विद्यार्थियो को बिरसा जैविक उद्यान में विभिन्न प्रजातियों के वन्य जीवों एवं पक्षियों को देखा। जैविक उद्यान में बच्चों को जैव विविधता, वन संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। शैक्षिण भ्रमण में बच्चों के साथ कुमार सौरभ पांडेय, अजय चौधरी, शशि बर्नवाल, विद्या चौधरी, पूजा बर्नवाल, कुमकुम बर्नवाल, सूरज यादव, राजेश राम समेत अन्य लोग शामिल थे।

