Ad image

बरही थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, सीओ के नेतृत्व में कार्रवाई

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरही थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, सीओ के नेतृत्व में कार्रवाई

बरही

बरही थाना क्षेत्र के देवचन्दा मोड़ के समीप बुधवार को अवैध रूप से बालू लोड कर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने पकड़ा। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को रोका और जांच की, जिसमें बालू के अवैध परिवहन की पुष्टि हुई। पकड़े गए ट्रैक्टर को बरही थाना लाया गया। इस संबंध में सीओ चंद्रशेखर कुणाल ने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। किसी भी स्थिति में अवैध कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *