पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बरही चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
संवाददाता : बरही
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का बुधवार को बरही चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत कर पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जीप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा नेता भैया अभिमन्यु प्रसाद, भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, भाजपा प्रदेश नेता रंजीत चंद्रवंशी, जिप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, भाजपा मंडल प्रतिनिधि अमित साव, भाजपा युवा नेता आकाश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनके अनुभव को पार्टी और राज्य के लिए प्रेरणास्रोत बताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साहपूर्ण रहा और भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष जोश देखने को मिला।

