WhatsApp Group Join Now
बुचई गांव में ग्रामीणों ने जमीन देते हुए श्मशान घाट जाने का नया रास्ता बनवाया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत तुईयो पंचायत के ग्राम बुचई में ग्रामीणों ने जमीन देते हुए श्रमदान कर सड़क का निर्माण किया है। बुची गांव में श्मशान घाट जाने का रास्ता नही रहने के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी होती थी। जिसको देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने स्वेच्छा से अपनी रैयती जमीन देकर रास्ता बनाने का निर्णय लिय। गुरुवार को ग्रामीणों ने श्मशान घाट जाने वाला रास्ता को बनवाने का बीड़ा उठाया। इस नेक काम के लिए पहल करने वालों में पूर्व मुखिया दशरथ प्रसाद यादव, वार्ड सदस्य तेज लाल राणा, सिकंदर यादव, राजू यादव, सुरेंद्र यादव, रवि यादव, शंकर यादव, बाबूलाल राणा, लक्ष्मण यादव, विकास यादव समेत समस्त ग्रामीण शामिल हैं।

