Ad image

हजारीबाग इचाक गुंजा के सर्व समाज ने सर्वसहमति से मृत्यु भोज नहीं करने का लिया संकल्प।

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हजारीबाग इचाक गुंजा के सर्व समाज ने सर्वसहमति से मृत्यु भोज नहीं करने का लिया संकल्प।

हजारीबाग |

इचाक थाना अन्तर्गत ग्राम गुंजा मे डॉ आरसी मेहता के अग्रज भाई स्वर्गीय राजदेव मेहता एवं समाजसेवी स्वर्गीय छातो महतो के पुत्र विशेषर मेहता का निधनोप्रांत परंपरागत नियम अनुसार,श्राद्ध कार्यक्रम करने हेतु मृतक के परिवारों द्वारा सर्वसमाज का आज गुंजा शिव मंदिर के प्रांगण में बैठक आहूत की गई। बहुत दिनों से समाज के लोगों मृत्यु भोज बंद करने कि इच्छा थी आज बैठक इसमें विभिन्न बिन्दुओं पर बात हुई तीस वर्ष पूर्व से ही एकादश एवं तेरहवीं का कार्यक्रम ग्राम गुंजा में बंद है बारहवीं मे भोज खाना लोग पसंद नहीं कर रहे थे।

- Advertisement -

अमीर लोग दिखावा स्वरूप पंडाल से लेकर लाखों में खर्च करते है जिसका अनुकरण गरीब लोग कर्ज लेकर मृतु भोज करते हैं जिससे गरीब निर्धनों को दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है मृतु भोज में रुचि नहीं रहने के कारण अधिकांश भोजन बर्बाद हो जाता था। इसलिए आज समाज के गण्यमान्य लोगों द्वारा 10 कर्म तक श्राद्ध कार्य करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। दशकर्म में मुंडन कर्म एवं स्नान के बाद पुत्रियों द्वारा विधि अनुसार प्रसाद स्वरूप भोजन की अनुमति दी गई। दसकर्मा के शाम मे पुत्रों के सामर्थ्य इच्छानुसार भोजन कराने की अनुमति दी गई। हालांकि आधे से ज्यादा लोग इस प्रथा पर पूर्णता प्रतिबंध के पक्षधर थे परन्तु कुछ लोगों ने कहा की प्रथा धीरे धीरे समाप्त होगा। बारहवीं मे मात्र ब्राह्मनो को भोजन कराने की सहमति बनी है। 12वीं मे मृत्यु भोज नहीं करने का मंदिर प्रांगण में हाथ उठाकर सैकड़ों ग्रामीणों द्वारा सपथ लिया गया। यदि कोई मृदुभोज करता है तो उसके घर कोई मृत्यु भोजन करने नहीं जाएगा। बैठक में कन्हाई मेहता ने कहा मृत्यु भोज एक कुप्रथा है इसका अंत होना चाहिए। डॉ आरसी मेहता ने कहा कि मृतुभोज दुखद कुप्रथा है इस कुप्रथा का अंत होने से गरीब पिछड़े कर्ज के बोझ बचेंगे, कुप्रथा का अंत गरीबों के लिए हितकारी होगा। जैसे जैसे लोग शिक्षित समझदार होंगे अन्य कुप्रथाएँ भी समाप्त होगा।

बैठक में मुख्य रूप से कन्हाई महतो पूर्व दारोगा मृतक विशेष मेहता के चाचा। महावीर मेहता डीलर सदन मेहता पूर्व मुखिया चरका मेहता उपमुखिया भोला मेहता किशोर मेहता मोती महतो पूर्व जिला परिषद मुकेश राम वीरू मेहता खेदन मेहता डॉ॰ कोलेशर मेहता अर्जुन मेहता खीरोधर मेहता एमपी मेहता किशोरी यादव महादेव मेहता कैलास मेहता गौरी शंकर मेहता हरिहर मेहता सौरभ साव अमीर महतो प्रदीप मेहता सुरेन्द्र मेहता किशोरी मेहता राजू मेहता प्रकाश कुमार टीकू मेहता पिंटू मेहता सूरज भुईया विकास मेहता द्वारिका मेहता वकील राना बसंत मेहता संजय मेहता मुकेश मेहता विकास कुमार उमेश मेहता खीरोधर महतो शुकर महतो चंदन राना प्रभु यादव सुगन महतो’ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *