WhatsApp Group Join Now
कथामृत उत्सव का षष्ठम दिवस माताजी आश्रम में किया गया आयोजन ,भक्तों की उमड़ी भीड़
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
कथामृत उत्सव का षष्ठम दिवस माताजी आश्रम में किया गया आयोजन ,भक्तों की उमड़ी भीड़माताजी आश्रम हाता में आयोजित 8 दिवसीय रामकृष्ण कथामृत उत्सव में बादल मामा ने कहा कि दुनिया अगर रामकृष्ण के पथ पर चलता तो धर्म के नाम पर इतना लड़ाई झगड़ा और खून खराबा नहीं होता। माताजी आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम को ट्रस्टी दुलाल मुखर्जी के द्वारा किया गया । संध्या 6 बजे ठाकुरजी की बिशेष पूजा और संध्या आरती की गई,उसके बाद शंकर चंद्र गोप ने उपस्थित भक्तजनो को स्वागत करते हुए महेंद्र गुप्त की जीवनी पर प्रकाश डाला।सुनील कुमार दे ने इस अवसर पर रामकृष्ण की जीवनी पर प्रकाश डाला।बादल मामा ने कहा रामकृष्ण देव् ने हमे मानव प्रेम का पाठ पढ़ाया है।इस कार्यक्रम में सारदा मां और स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी भी पाठ किया गया।दुलाल मुखर्जी ने सत्संग जीवन में क्यों जरूरी है इस पर प्रकाश डाला। उसके बाद भक्ति संगीत का आयोजन किया गया, जिसमें कमल कांति घोष,सुनील कुमार दे,तड़ित मंडल,भास्कर दे,प्रबीर दास, पतित पावन दास, सीमा प्रसाद, श्रीया पाल, तनुश्री मण्डल और माताजी आश्रम के भक्त महिलाओं ने भाग लिया।अंत में हरिनाम और हरिलुट के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।अनुष्ठान के बाद सभी को प्रसाद वितरण किया गया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मंडल ने किया।अनुष्ठान का संचालन सुनील कुमार दे ने की।इस अवसर पर रीना मंडल,रीता मंडल,तरुण मंडल,बलराम गोप,स्वपन मंडल,अमित मंडल,सुजाता मरल,सावित्री गोप,अंजलि मंडल,झरना मंडल,अर्जुन मोदी,बिमल मंडल,सुधीर सरदार, मोनी पाल, तरुण दे, भवतारण मण्डल, मधुसूदन भट्टाचार्य, कविता भट्टाचार्य, नीलकमल पाल, सिम्मी पालित, पद्मावती कुंडू, शक्ति पद रजक, बकुल मिश्र, बेबी मण्डल, झूमा सरकार, अनुशुया मण्डल के अलावे विभिन्न गांव के भक्त और महिलाएं काफ़ी संख्या में उपस्थित थे।

