WhatsApp Group Join Now
जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पार्षद के समर्थन में हल्दीपोखर बाजार को व्यापारिय ने रखा बंद
Contents
जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हुए जानलेवा हमले के दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पार्षद के समर्थन में हल्दीपोखर बाजार को व्यापारिय ने रखा बंद भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर हुए जानलेवा हमले करने वालों का गिरफ्ताती नहीं होने से नाराज हल्दीपोखर बाजार के व्यापारियों ने जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल के समर्थन में अपनी अपनी दुकानें बंद रखकर कड़ा विरोध जताया।दुकानदारों और स्थानीय ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा घटना में शामिल दोषी असामाजिक तत्वों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। दुकानें पूरी तरह बंद रहने के कारण दिनभर बाजार में सन्नाटा छाया रहा और लोगों को छुट्टी के दिन जरूरत के सामान घर के लिए खरीददारी करने में काफी परेशानियों का सामना कर आ पड़ा।मिली जानकारी के अनुसार घटना विगत 17 अगस्त की मध्य रात्रि करीब 2 से 3 बजे के बीच की है जब जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल अपने परिवार और सहयोगियों के साथ हरिणा स्थित प्रसिद्ध मुक्तेश्वर धाम में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे, इसी दौरान पल्ली मंगल स्कूल के पास कुछ अज्ञात युवकों ने उनके और परिवार पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी व आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। जब सूरज मंडल और उनके साथियों ने इस व्यवहार का विरोध किया एवं उनलोगों से पीछे चलने लगे और उनलोगों को आगे निकलने दे दिए परंतु कुछ दूरी जाने के बाद पल्ली मंगल स्कूल के सामने आरोपी युवकों ने उनको घेर कर उनके साथ हाथापाई और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें सूरज मंडल के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये उन्हें किनारे फेक कर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल पर जोरदार हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।सूरज मंडल ने बताया कि ये सोची समझी पूर्वनियोजित हमला था ।आज घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी जब पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी, तो स्थानीय लोगों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को विरोध स्वरूप पूरे हल्दीपोखर बाजार को स्वेच्छा से उनके द्वारा बंद रखा गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि घटना में शामिल दोषियों को चिन्हित कर तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए, ताकि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित रहे।हमले में घायल जिप सदस्य सूरज मंडल ने घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों पर इस तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल नेहल्दीपोखर के समस्त दुकानदारों और आम जनता का उनके द्वारा अन्याय के खिलाफ एकजुटता दिखाई इसके लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूँ।
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

