Ad image

पोटका प्रखंड परिसर में मेघा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

Suresh Mahapatra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पोटका प्रखंड परिसर में मेघा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजन

 

Contents
पोटका प्रखंड परिसर में मेघा विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का हुआ आयोजननालसा दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर डालसा जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ए डी जे कोणकोण पट्टेदार उपस्थित थे, जिनको चंदन का तिलक लगा कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के द्वारा उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत कि गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कोणकोण पट्टेदार के हाथों से द्वीप प्रज्जलीत कर किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी को देख कर काफी प्रसन्नता जाहिर की गई और उन्हें काली और दुर्गा का रूप बताया। सभी से अपनी मातृ भाषा बांग्ला में सम्बोधन किया एवं डालसा से निःशुल्क विधिक सेवा कैसे प्राप्त कर सकते इस विषय पर जानकारी दिए।एल ए डी सी के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के द्वारा डालसा के गठन एवं कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा डालसा महिला,बच्चे,दिव्यांग,अनुसूचित जाति एवं जनजाति,जिसके सालाना आय तीन लाख रुपए से कम है ये विधिक सेवा उनके लिए बिल्कुल मुफ्त है । जरूरत मंद लोग इस सेवा को पाने के लिए डालसा में कार्यरत पी एल वी से संपर्क कर के फायदा ले सकते हैं।इस शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत प्राप्त किए लाभुक पहुंचे थे जिन्हें अतिथियों के हाथों से परिसंपत्ति का वितरण किया गया।सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत पत्र एवं जरूरत के सामग्री लाभुकों के बीच बंटे गए जैसे अबुआ आवास के सांकेतिक चाभी,जे एस एल पी एस के महिला समूह को अठारह लाख रुपए ऋण की स्वीकृति पत्र,दिव्यांगता प्रमाण पत्र,फाइलेरिया कीट,सर्वजन पेंशन के स्वीकृति पत्र,कन्यादान का स्वीकृति आदि।मुख्य अतिथि के द्वारा शारीरिक रूप से दिव्यांग को अपने हाथों से ट्राई साइकिल एवं स्कूली बच्चों को साइकिल प्रदान किए।इस कार्यक्रम में ए डी जे कोणकोण पट्टेदार, एल.ए.डी.सी राजेश श्रीवास्तव,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,सी एच सी प्रभारी सुकांत सीट,पंचायत राज पदाधिकारी डॉ० मनोज सिन्हा,थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,राजेश माहली,गौतम सरदार साबित सोरेन,कुरमीता मुर्मू,दुलाल चंद्र मंडल,बसंती सरदार,मकरो कर्मकार आदि मौजूद थे।

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

- Advertisement -

 

 

नालसा दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देश पर डालसा जमशेदपुर के द्वारा पोटका प्रखंड अंतर्गत सभागार में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय ए डी जे कोणकोण पट्टेदार उपस्थित थे, जिनको चंदन का तिलक लगा कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा के द्वारा उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत कि गई। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि कोणकोण पट्टेदार के हाथों से द्वीप प्रज्जलीत कर किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा इस कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी को देख कर काफी प्रसन्नता जाहिर की गई और उन्हें काली और दुर्गा का रूप बताया। सभी से अपनी मातृ भाषा बांग्ला में सम्बोधन किया एवं डालसा से निःशुल्क विधिक सेवा कैसे प्राप्त कर सकते इस विषय पर जानकारी दिए।एल ए डी सी के अधिवक्ता राजेश श्रीवास्तव के द्वारा डालसा के गठन एवं कार्य और उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा डालसा महिला,बच्चे,दिव्यांग,अनुसूचित जाति एवं जनजाति,जिसके सालाना आय तीन लाख रुपए से कम है ये विधिक सेवा उनके लिए बिल्कुल मुफ्त है । जरूरत मंद लोग इस सेवा को पाने के लिए डालसा में कार्यरत पी एल वी से संपर्क कर के फायदा ले सकते हैं।इस शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत प्राप्त किए लाभुक पहुंचे थे जिन्हें अतिथियों के हाथों से परिसंपत्ति का वितरण किया गया।सरकार की विभिन्न योजनाओं के स्वीकृत पत्र एवं जरूरत के सामग्री लाभुकों के बीच बंटे गए जैसे अबुआ आवास के सांकेतिक चाभी,जे एस एल पी एस के महिला समूह को अठारह लाख रुपए ऋण की स्वीकृति पत्र,दिव्यांगता प्रमाण पत्र,फाइलेरिया कीट,सर्वजन पेंशन के स्वीकृति पत्र,कन्यादान का स्वीकृति आदि।मुख्य अतिथि के द्वारा शारीरिक रूप से दिव्यांग को अपने हाथों से ट्राई साइकिल एवं स्कूली बच्चों को साइकिल प्रदान किए।इस कार्यक्रम में ए डी जे कोणकोण पट्टेदार, एल.ए.डी.सी राजेश श्रीवास्तव,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,सी एच सी प्रभारी सुकांत सीट,पंचायत राज पदाधिकारी डॉ० मनोज सिन्हा,थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो एवं डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,डोबो चकिया,छाकु माझी,ललिता पुरान,मीरा मंडल,राजेश माहली,गौतम सरदार साबित सोरेन,कुरमीता मुर्मू,दुलाल चंद्र मंडल,बसंती सरदार,मकरो कर्मकार आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *