Ad image

बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए मुखिया देवी कुमारी ने स्वास्थ विभाग से फॉगिंग करने के लिए मांग पत्र सौंपी

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए मुखिया देवी कुमारी ने स्वास्थ विभाग से फॉगिंग करने के लिए मांग पत्र सौंपी

 

Contents
बढ़ते मच्छर के प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र को गंभीर बीमारी से बचाने के लिए मुखिया देवी कुमारी ने स्वास्थ विभाग से फॉगिंग करने के लिए मांग पत्र सौंपीबरसात के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ चुका है जो मलेरिया,डायरिया,डेंगू आदि मच्छरजनित बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है जिससे मानव जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है क्षेत्र में बीमारी को आने से रोकने के लिए फॉगिंग की अत्यंत आवश्यकता है।हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पोटका को मांगपत्र सौंपकर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों एवं जलजमाव वाले स्थानों में जल्द से जल्द फॉगिंग कराने का आग्रह किया है, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण पाया जा सके और संभावित बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से भी साफ-सफाई एवं लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग होने से ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव में काफी मदद मिलेगी।

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

- Advertisement -

 

 

बरसात के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ चुका है जो मलेरिया,डायरिया,डेंगू आदि मच्छरजनित बीमारी के खतरे को बढ़ा सकता है जिससे मानव जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है क्षेत्र में बीमारी को आने से रोकने के लिए फॉगिंग की अत्यंत आवश्यकता है।

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पोटका को मांगपत्र सौंपकर पंचायत क्षेत्र में मच्छरों के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए फॉगिंग कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि बारिश के बाद कई स्थानों पर जलजमाव होने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में मलेरिया, डेंगू सहित अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए समय रहते आवश्यक कदम उठाना जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों एवं जलजमाव वाले स्थानों में जल्द से जल्द फॉगिंग कराने का आग्रह किया है, ताकि मच्छरों के प्रजनन पर नियंत्रण पाया जा सके और संभावित बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर से भी साफ-सफाई एवं लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग होने से ग्रामीणों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव में काफी मदद मिलेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *