गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा आयोजन,तैयारी जोरो पर
झारखंड न्यूज 24
विश्रामपुर
गणतंत्र दिवस के मौके पर विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय स्थित 10+2 जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 26 जनवरी को सद्भावना फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन होगा। जिसकी तैयारी चल रही है। इसकी जानकारी टूर्नामेंट आयोजनकर्ता समाजसेवी संजय बैठा व नप के अध्यक्ष प्रत्याशी गीता देवी ने संयुक्त रूप से आज विश्रामपुर में प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि सामाजिक सदभाव को प्रगाढ़ बनाने के उद्देश्य से हर वर्ष स्वाधीनता दिवस के मौके पर फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाता है। इस बार भी 26 जनवरी को स्थानीय 10+2 जनता उच्च विद्यालय के खेल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का तीन दिवसीय आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी चल रही है। टूर्नामेंट में विश्रामपुर,पांडु व ऊंटारी रोड फुटबॉल टीम के खिलाड़ी भाग लेंगे। वही टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विश्रामपुर नगर परिषद के भावी अध्यक्ष प्रत्याशी गीता देवी करेंगी।

