WhatsApp Group Join Now
हाता नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स का जिला परिषद सूरज मंडल ने किया निरीक्षण,निर्माण में भारी अनियमितता के लगाए आरोप
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
Contents
हाता नवनिर्मित मार्केट कॉम्प्लेक्स का जिला परिषद सूरज मंडल ने किया निरीक्षण,निर्माण में भारी अनियमितता के लगाए आरोपपोटका प्रखण्ड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के हाता चौक में निर्माणाधीन नवनिर्मित मार्केट कॉम्लेक्स सह बस स्टैंड का स्थानीय दुकानदार के शिकायत पर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने किया निरीक्षण ।जिला परिषद ने निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य में भारी अनियमितता का आरोप लगाया है। निरीक्षण उपरांत पार्षद सूरज मंडल ने कहा कि भवन निर्माण अभी पूर्ण भी नहीं हुआ और भवन के दीवारों पर बड़े बड़े दरार आ गए है। पहले भी अनियमितता की शिकायत की गई थी जिसको संवेदक द्वारा दीवार के दरारों को छुपाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा भवन के पूरे छत पर पानी जमाव हो रहा है, बन रहे दुकानों में अभी से ही पानी सीपेज हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिना प्लास्टर किए पुट्टी कर दिया जा रहा है। इस विषय को वरीय अधिकारी एवं संबंधित मंत्री से लिखित शिकायत किया जाएगा और समाधान नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा नेता गणेश सरदार, मनोज सरदार, भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष सनत सी, कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल प्रधान, पोल्टू मंडल, अंजन दास, कैलाश पात्र, प्रकाश सरदार, सिद्धेश महतो आदि उपस्थित थे।

