हेन्देगिर बस्ती में पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ को लेकर ध्वजारोहण सम्पन्न
केरेडारी
सनोज महतो
केरेडारी प्रखंड अंतर्गत हेन्देगिर बस्ती में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय श्री श्री 1008 शिवशक्ति महायज्ञ 2026 एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर बुधवार को विधिवत ध्वजारोहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत पुजारी सतेंद्र दुबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वज पूजन के साथ की गई। इसके पश्चात यज्ञ समिति के सदस्यों ने विधि-विधानपूर्वक धर्म ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान क्षेत्र हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ध्वजारोहण के बाद श्रद्धालुओं द्वारा पूरे बस्ती का भ्रमण करते हुए देवी-देवताओं का आह्वान किया गया तथा ग्रामीणों को महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया।
इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्या नीतू मुंडा, शिवशंकर मुंडा, रविशंकर जायसवाल, सोमा मुंडा, महादेव गंझु, दिनेश गंझु, कुलदीप सिंह, बिशुन मुंडा, रामकिसून मुंडा, संजय ठाकुर, पप्पू सिंह, शिबू मुंडा, डमरू गंझु समेत बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। यज्ञ समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

