Ad image

माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण देव की 191 वीं जयंती सह आश्रम का 88 वां जयंती 22 फरवरी से

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण देव की 191 वीं जयंती सह आश्रम का 88 वां जयंती 22 फरवरी से

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

माताजी आश्रम हाता में भगवान रामकृष्ण देव की 191 वीं जयंती सह आश्रम का 88 वां वार्षिक उत्सव 22 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।माताजी आश्रम की सेविका चीनू मां ने जानकारी देते हुए बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माताजी आश्रम हाता में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 191 वीं जयंती सह आश्रम का 88 वां उत्सव विबिध कार्यक्रम के साथ धूमधाम से मनाई जायेगी। प्रभाती कीर्तन, चंडीपूजा सह चंडी पाठ, रामकृष्ण देव जी की विशेष पूजा, माताजी आश्रम के भक्त द्वारा लीला गीति, धर्म सभा जिसमें रामकृष्ण देव ज़ी की जीवनी और वाणी के ऊपर चर्चा होगी,कोलकाता के विवक भारती सोसाइटी द्वारा गीति आलेख भक्त भैरव गिरीश चंद्र, ठाकुर ज़ी की भोग, आरती, पुष्पांजलि, होम, प्रसाद वितरण, रामकृष्ण कथामृत पाठ, स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत, तारक ब्रह्म नाम और हरिलूट जैसे कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । 23 फरवरी सोमवार को संध्या 7 बजे अखण्ड अस्टम प्रहर हरिनाम संकीर्तन का अधिवास, रात्रि 8 बजे रामकृष्ण कथामृत पाठ, रात्रि 8.15 बजे वीरभूम पश्चिम बंगाल के कुमारी चैतली साहा का पदावली कीर्तन,24 फरवरी 2026 मंगलवार को सुबह 8.30 बजे नाम शुरू होगा। 25 फरवरी 2026 को सुबह 8.30 बजे नाम भंग और धुलट तथा अपराह्न 2 बजे महाप्रभु की भोग और आरती होगी। माताजी आश्रम की ओर से उक्त महोत्सव में सभी को भाग लेने के लिए अपील की गई है।

- Advertisement -
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *