Ad image

हल्दीपोखर – हाता मुख्य सड़क में फैल रहे धूल एवं प्रदूषण से आम जीवन हो रहा प्रभावित, मुखिया देवी कुमारी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हल्दीपोखर – हाता मुख्य सड़क में फैल रहे धूल एवं प्रदूषण से आम जीवन हो रहा प्रभावित, मुखिया देवी कुमारी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन 

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

- Advertisement -

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी को ज्ञापन सौंप कर राष्ट्रीय राजपथ 220 के धूल एवं प्रदूषण के कारण हो रहे बदहाली से अवगत कराई एवं इसमें सुधार के लिए आवश्यक कार्यवाही की मांग की है।मुखिया देवी कुमारी ने उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में आरोप लगाते हुए कहा हल्दीपोखर स्थित रेलवे साइडिंग में कोयले के उड़ रहे धूल एवं ओवर लोडिंग के कारण आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।आए दिन दुर्घटनाएं घट रही है, कई लोगों के जान भी जा चुके हैं।इस रास्ते से जहां मजदूर काम के लिए जमशेदपुर आदि शहरों में जाते हैं वहीं कई छोटे छोटे बच्चे एवं युवा वर्ग पढ़ाई के लिए इस रास्ते से जाते हैं उनके स्वास्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है।आंखों में कोयले के धूल आने से , नाक एवं मुंह के माध्यम से प्रदूषित धूल के कोण शरीर के अंदर जाते हैं और स्वास्थ बिगड़ जाता है।आस पास के कई घरों के छत में कपड़े सुखा भी नहीं सकते ओर ना ही बैठ सकते हैं। और सड़क का भी यही हाल है धूल के मोटे परत जमा हो जा रहे हैं।उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि ओवर लोडिंग बंद हो ओर सड़क पर पानी का छिड़काव सही तरीके से करें और क्षेत्र के आम जनता को प्रदूषण युक्त जीवन यापन करने से मुक्त करने की कृपा की जाए।उपायुक्त ने उचित समाधान के लिए आश्वाशन दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *