WhatsApp Group Join Now
जानमडीह मोड में मोटरसाईकिल अनियंत्रित होकर सड़क से हुआ बाहर, एक गंभीर, दो को मामूली चोट
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना अंतर्गत जानमडीह मोड में नसे में धुत तीन युवक मोटरसाईकिल में सवार होकर जा रहे थे और मोटरसाईकिल से अपना नियंत्रण खोया जिससे वो दुर्घटना के शिकार हो हुए जिसमें एक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी।घायल युवक में राजेश मुंडा ने पूछताछ के क्रम में कहा कि वे तीनों उदाल निवासी हैं और दिनेश ओर गणेश दो भाई हैं जिसमें गणेश की स्थिति गंभीर थी।राजेश मुंडा बार बार बात बदल रहा था और घटना स्थल से भाग गया था और बाद में आकर खुद को उनके साथ नहीं होने का दावा कर रहा था । उसके सर में चोट देखकर ग्रामीणों को संदेह हुआ ओर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने तीनों एक ही मोटरसाईकिल में रहने की बात कबूल की।ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोवाली थाना को दी ।

