WhatsApp Group Join Now
विद्यानिकेतन+2 उच्च विद्यालय के अध्यापक अरुण पाण्डेय ने मुंबई के एक अस्पताल में ली अंतिम सांस,बिगत 5 सालों से थे कैंसर से ग्रसित
Contents
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हल्दीपोखत स्थित विद्यानिकेतन +2 उच्च विद्यालय में हिंदी के अध्यापक के रूप में शिक्षा प्रदान कर रहे थे।आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।मिली जानकारी के अनुसार वे विगत 5 सालों से कैंसर से ग्रसित थे और पिछले लगभग 4 महीने से मुंबई के एक कैंसर अस्पताल में ईलाजरत थे।10 फरवरी सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।इस दुखद समाचार के बाद विद्यानिकेतन विद्यालय के शिक्षक अत्यंत दुःखी एवं मर्माहत हैं।संस्कृत के अध्यापक चिंतामणि त्रिपाठी ने कहा कि हमारे साथी अरुण पाण्डेय के निधन से बहुत दुःखी हैं।उनके अपूरणीय कमी को दूर करना संभव नहीं है।हम उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।

