WhatsApp Group Join Now
स्वास्थ में उत्कृष्ट कार्य के लिए उपायुक्त जमशेदपुर के हाथों डॉक्टर सुकांत सीट हुए सम्मानित
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका के डॉक्टर सुकांत सीट उपायुक्त जमशेदपुर कर्ण सत्यार्थी के हाथों हुए सम्मानित।नीति आयोग भारत सरकार द्वारा आकांक्षी प्रखंड के रूप चयनित मुसाबनी प्रखंड में सोमवार को आयोजित संपूर्णता अभियान 2.0 में बतौर मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के द्वारा प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी डा. सुकांत सीट को प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान डा. सुकांत सीट को प्रोजेक्ट उल्लास के तहत एपिलेप्सी (मिर्गी) से संबंधित मरीजों की जांच, देखभाल एवं व्यक्तिगत परामर्श आदि में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया है।

