WhatsApp Group Join Now
अंचल अधिकारी पोटका निकिता वाला ने तुड़ी में अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए सरकारी जमीन को खाली करने का दिया आदेश
Contents
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
अंचल अधिकारी पोटका निकिता बाला ने पोटका प्रखण्ड स्थित तुड़ी मौजा में अवैध रूप से अतिक्रमण किए गए सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने का आदेश जारी किया है। अंचल अधिकारी ने जारी आदेश में अतिक्रमणकारियों को 15 दिनों के अंदर स्वतः अतिक्रमण मुक्त करने की चेतावनी दी है।उन्होंने कहा तुड़ी मौजा के सरकारी जमीन में रंजीत मिश्रा ने 80 डिसमिल, मनोज सिंह ने 0.1 डिसमिल, संजय मार्डी ने 4 डिसमिल एवं जमशेदपुर रिसोर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा खाता नम्बर 190 प्लाट नम्बर 817 में हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है । इन चारों पर जे पी एल ई केस दर्ज किया गया था, इनके द्वारा किसी प्रकार का सन्तोषजनक जबाब नही मिलने पर 15 दिनों के अंदर अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया गया अन्यथा प्रशासन अपने स्तर से न्याय संगत कानूनी कार्रवाई करेगी ।

