भुरकुंडा झारखंड
मुकेश कुमार
हेडलाइन —– मज़दूरों के हक अधिकार के लिए संघर्ष जारी रहेगा: कारगिल फाइटर
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष 13 से करेगा अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल
भुरकुंडा।। इंटक से संबद्ध राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की बैठक कोल कंपनी भदानीनगर में हुई। बैठक में उरीमारी परियोजना में श्रमिको के शोषण, मृतक के परिजनों को मुआवजा एवं नियोजन में विलम्ब और विधिक उल्लंघनों सहित अन्य मांगों को लेकर 13 मार्च से बरका सयाल महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा किय्या गया। बैठक में मुख्य अतिथि कारगिल फाइटर, राष्ट्रीय मज़दूर कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह रामगढ जिलाध्यक्ष हृदयानंद यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने ने कहा कि उरीमारी परियोजना पदाधिकारी को निजी खनन कंपनी द्वारा श्रमिक शोषण, खान दुर्घटना में मृतकों के एक मास के भीतर मुआवजा कार्मिक वेतन पैकेज, मृतक परिजनों के नियोजन में विलम्ब और सीसीएल पदाधिकारियों द्वारा निजी कंपनी को अनुचित लाभ पहुँचाने सहित अन्य मांगे सौपी गयी थी। जिसके बाद दो दो बार स्मार पत्र देकर ध्यानाकर्षण कराया गया था। बाबजूद इसके प्रबंधन ने निर्धारित समयावधि के भीतर कोई भी साकारात्मक जबाब नही दिया। प्रबंधन के इस मजदूर विरोधी नीति के खिलाफ 13 मार्च से अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल किया जाएगा। उन्होंने प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि जीवन की पहली लड़ाई कारगिल में देश के दुश्मनों से सीमा पर लड़ा हूं। अब मज़दूरों का शोषण करने वालो के खिलाफ लड़ूंगा। भूख हड़ताल और मांग पत्र की प्रतिलिपि श्रम सचिव झारखंड सरकार, श्रम आयुक्त झारखंड, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीसीएल, मुख्य सतर्कता अधिकारी सीसीएल, उपायुक्त रामगढ़, पुलिस अधीक्षक रामगढ़, अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, महानिदेशक खान सुरक्षा धनबाद, जिला श्रम अधीक्षक रामगढ़ को प्रेषित किया गया है। मौके पर अमर यादव, चमन लाल, दानिश खान, तूफान करमाली, विक्की करमाली, राजेंद्र बेदिया, इम्तियाज अहमद,उपेंद्र यादव, नागेंद्र प्रसाद,श्रीनाथ करमाली, सुनीता देवी,सरफराज आलम, सतेंद्र कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।