खैरपाल निवासी सरोज मिश्रा रहस्यमय तरीके से कटक मेडिकल कॉलेज से हुआ गायब,कटक पुलिस जांच में जुटी
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना अंतर्गत पौड़ाडीह पंचायत के खैरपाल गांव से संतोष मिश्रा के पुत्र 47 वर्षीय सरोज मिश्रा रहस्यमय तरीके से कहीं चला गया जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।मां एवं पत्नी ने कहा उनके इस तरह कहीं चले जाने से मन बैचेन हो जा रहा है।परिवार से मिली जानकारी के अनुसार सरोज मिश्रा का ईलाज उड़ीसा में चल रहा था और डॉक्टर दिखाने वो अपने मां के साथ कटक गए थे जो परसों रात को पहुंचे थे जहां उनको ईलाज के दौरान पानी चढ़ा हुआ था। सुबह डॉक्टर देखने आने ही वाले थे की सरोज अपने मां से बाथरूम जाने की बात कह कर गया ,जब काफी देर तक वो नहीं लौटा तो मां को चिंता हुई वो खोजबीन करने लगी पर कहीं पता नहीं चला।मिली जानकारी के अनुसार सरोज मिश्रा की शारीरिक स्थिति खराब होने के बाद मां उन्हें लेकर ईलाज के लिए उड़ीसा गई थी।कल लगभग सुबह 8 बजे तक लोगों से फोन में बात भी किए थे और सुबह कल 9 बजे से वो रहस्यमय ढंग से गायब हैं।मां कल्पना मिश्रा ने बताई की बेटा का ईलाज पहले से ही उड़ीसा में चल रहा था , कुछ दिन से उसका तबियत खराब होने के कारण उसे लेकर कटक मेडिकल कॉलेज अस्पताल आई थी जहां डॉक्टरों के द्वारा ईलाज चल रहा था , मुझे उसने कहा पेट गड़बड़ लग रहा मां बाथरूम से आ रहा हूं और जब काफी देर तक वो बाथरूम से नहीं आया तो मुझे चिंता हुई तो में खोजबीन करने लगी पर वो कहीं नहीं मिला।कटक थाना में जाकर मामले की जानकारी दी और मेरे बेटे को खोजने की अनुरोध की।बतादें कल सुबह 9 बजे जब सरोज बाथरूम की बात कह कर गया तो वो अपना मोबाईल चार्ज में ही लगा कर गया है ,वो सफेद रंग का टी शर्ट और ट्राउजर पहना हुआ हैं । कहीं दिखने पर तुरंत इसकी सूचना कटक थाना, कोवाली थाना या उनके परिजन को देने की अपील उनके मां ने की है।उनकी पत्नी ने कहा की कहीं भी मिले तो 8709225425,7061148390 पर संपर्क करें हमलोग बहुत परेशान है ।बतादें उनका एक 13 वर्षीय पुत्री एवं 5 वर्षीय पुत्र है जिनका पिता के बिना रो रो कर बुरा हाल है।

