पुलिस की तत्परता और मां के ममता की हुई जीत,कटक अस्पताल से गायब सरोज सकुशल बरामद,पत्नी ने झारखण्ड न्यूज 24 एवं पुलिस को दिया धन्यवाद
सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कटक मेडिकल कॉलेज अस्पताल से बीते कल 11 मार्च सुबह 9 बजे से गायब झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित कोवाली थाना अंतर्गत पौड़ाडीहा पंचायत के खैरपाल गांव के 47 वर्षीय सरोज मिश्रा रहस्यमय ढंग से बाथरूम जाने की बात कह कर गायब हो गए थे ।जब काफी देर तक जब बेटा नहीं आया तो मां अपने बेटे को खोजबीन करने लगी पर कहीं पता नहीं चला ।परेशान होकर वो कटक पुलिस के पास पहुंची एवं अपने बेटे को खोजबीन करने में मदद करने की गुहार लगाने लगी।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए खोजबीन शुरू की जिसे सकुशल बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।पुलिस ने सरोज को अस्पताल ले जाकर मां को सौंपा।बताया जा रहा की वो बेहोशी की हालत में मिला जिसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।ख़बर मिलते ही झारखण्ड न्यूज 24 ने इस खबर को प्रमुखता से चलाया और सोशल मीडिया में सभी जगह आग की तरह फैल गई । सरोज मिश्रा की पत्नी शिप्रा मिश्रा ने पुलिस प्रशासन एवं झारखंड न्यूज 24 को धन्यवाद देते हुए कहा मेरे पति को खोजने में कटक पुलिस एवं झारखण्ड न्यूज 24 ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इसके लिए तह दिल से धन्यवाद। कोवाली पुलिस को भी सहयोग के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया।

