कोवाली थाना में शांति समिति का बैठक संपन्न, प्रशाशन ने आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की की अपील
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना परिसर में शांति समिति का बैठक संपन्न हुआ।कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने सभी को सरहुल, रामनवमी एवं ईद की अग्रिम शुभकामनाएं दी । उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा आपसी भाईचारे एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व त्यौहार मनाए और किसी भी तरह की अफवाह पर तुरंत प्रशासन को संपर्क करें।शांति व्यवस्था कायम रखने में प्रशासन का सहयोग करें।अंचल अधिकारी निकिता वाला ने उनके कार्यकाल में सभी के सहयोग से 2 वर्ष शांतिपूर्ण माहौल में रामनवमी संपन्न कराने के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा आप सभी से इस वर्ष भी वैसे ही सहयोग के साथ ईंद एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से रामनवमी में दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक हल्दीपोखर बाजार में वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगी। डी एस पी संदीप भगत ने कहा माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा ।इस अवसर पर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार मुंडा, इंस्पेक्टर प्रवेश चंद्र सिंहा, जिला परिषद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी, सैयद जबीउल्लाह, उत्पल बोस, पिंटू गुप्ता, रतन सोनकर, आफताब अंसारी, पवन कुमार, चिंटू अग्रवाल, ओम प्रकाश गुप्ता, कार्तिक मुर्मू आदि उपस्थित थे।

