WhatsApp Group Join Now
आयुष विभाग द्वारा आयुष ग्राम शिविर का आयोजन के साथ किया गया औषधीय पौधों का वितरण
Contents
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
आयुष समिति पूर्वी सिंहभूम के द्वारा पोटका प्रखण्ड के आयुष ग्राम पोटका में 123, हैसलबिल में 124, एवं शंकरदा में 133 रोगियों का निःशुल्क जाँच एवं दवा के साथ औषधीय पौधों का वितरण किया गया।साथ ही वयोवृद्ध व्यक्तियों को ब्ल्डप्रेशर, शुगर का भी जाँच किया गया।शिविर में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 मुकुल कुमार दीक्षित के देख रेख में की गई।इस शिविर में जिला कार्यक्रम प्रबंधन डॉ0 निशांत प्रिय, पंचायत के मुखिया तथा ग्राम प्रधान मौजूद रहे। साथ ही आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) के डॉ0 अलका खेमका ,डॉ0 देवराज मंडल, डॉ0 संदीप कुमार रंजन, डॉ0 सीमा सरकार,योग प्रशिक्षक तापस कुमार भकत, नीतू कुमारी, सुखेंदु महतो, एव सहिया पुतुल कईबर्त का अहम योगदान रहा।

