WhatsApp Group Join Now
5 अप्रैल को होगा माताजी आश्रम हाता में रामकृष्ण जयंती की वार्षिक समीक्षा बैठक
Contents
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
आगामी 5 अप्रैल 2026 को अपराह्न 3 बजे माताजी आश्रम में आश्रम के ट्रस्टी, सदस्यगण और भक्तजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाएगा।
माताजी आश्रम से जुड़े सभी ट्रस्टी, सदस्य और भक्तजनों के बीच आगामी 5 अप्रैल रविवार 2026 को अपराह्न 3 बजे माताजी आश्रम के रामकृष्ण मंदिर प्रांगण में एक जरुरी बैठक रखी गई है जिसमें बिगत रामकृष्ण जयंती सह वार्षिक उत्सव की समीक्षा और वार्षिक लेखा जोखा(2025-2026) प्रस्तुत की जायेगी। उक्त बैठक में सभी भक्तजनों को उपस्थित होने के लिए अनुरोध किया गया है। यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से माताजी आश्रम के सचिव राज कुमार साहू ने दी।

