तारा पब्लिक स्कूल हाता में 14 वां वार्षिक उत्सव 23 मार्च को
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में 14वां वार्षिकोत्सव 23 मार्च को होगा आयोजित जिसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।हरिवंश नगर हाता स्थित तारा पब्लिक स्कूल में 14 वां वार्षिकोत्सव आगामी 23 मार्च 2026 को संध्या 5:30 बजे कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ होगा। विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं में वार्षिक उत्सव को लेकर खास उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति के लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। वार्षिकोत्सव के दौरान विभिन्न आकर्षक एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियां शामिल होंगी।विद्यालय की डायरेक्टर पूनम लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने अभिभावकों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।विद्यालय प्रबंधन द्वारा कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।बतादें इस क्षेत्र में तारा पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित वार्षिक उत्सव का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है ।इस विद्यालय परिवार ने बच्चों के पीछे कड़ी मेहनत करते हुए उन्हें मंच में बेहतर प्रस्तुति के लिए तैयार करते हैं और बच्चे मंच पर बेहतरीन प्रस्तुति देकर वार्षिक उत्सव को यादगार बना देते हैं।
