Ad image

बालीजुड़ी गांव में मनाया गया विश्व जल दिवस 

Suresh Mahapatra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बालीजुड़ी गांव में मनाया गया विश्व जल दिवस 

 

 

- Advertisement -

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर पोटका प्रखंड के शोहदा पंचायत अंतर्गत बालीजुड़ी गांव में डालसा ने ग्रामीणों के साथ विश्व जल दिवस मनाया । पी एल वी के द्वारा जल दिवस मनाये जाने के महत्व को विस्तारपूर्वक बताया गया। ये दिवस पहली बार 22 मार्च 1993 को मनाया गया था। हमारे जीवन में पानी के क्या भूमिका के इस पर विशेष चर्चा किया और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में शुद्व जल के महत्व को बताया गया। हम जानतें हैं ये पृथ्वी के 71 प्रतिशत हिस्सों में जल है और 29 प्रतिशत हिस्सा स्थल है, फिर भी हमें पीने की पानी ,फसल के लिए पानी आदि की किल्लत क्यों होती ।है कहीं पे बाढ़ की मार तो कहीं सुखाड़ का सामना करना पड़ता है। इसके कई कारण है। अत्यधिक पेड़ की कटाई, वायु प्रदूषण,धुआं और गंदे पानी निकालने वाले कोल कारखाने है। हम अपने दैनिक जीवन में पानी को इस्तमाल में नियंत्रण नहीं करते इसका खामियाजा अभी से ही हमें भुगतना पड़ रहा है हर जगह हमें एक जैसा पानी नहीं मिल रहा,भूमिगत जल स्तर बहुत नीचे चला गया है हमारे आने वाले पीढ़ी को जल की समस्या ना हो इसके लिए हमें अभी से सतर्क रहना होगा और जल संचय के प्रति जागरूक होना होगा, नहीं तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे आने वाली पीढ़ी को बूंद बूंद पानी के लिए तरसना होगा।सभी को जागरूक करते हुए कहा गया कि कभी नल को खुला ना छोडे,बेवजह पानी बहाने से बंचै,नहाने एवं कपड़े धोने में पानी का उपयोग जरूरत के अनुसार करने,मवेशी आदि को धोने में पानी का खर्चा कम करने,कृषि में उन्नत खेती करने जिससे पानी की खपत कम होती है आदि का सलाह दिया गया।मौके पर ग्राम प्रधान रामदेव हेंब्रम,डालसा के पी एल वी चयन कुमार मंडल,छाकु माझी,डोबो चकिया,मीरा मंडल,ज्योत्सना गोप,सबिता सोरेन,राजेश माहली,मकरो कर्मकार,दुलाल चंद्र मंडल,सेविका शांति हेंब्रम,वार्ड सदस्य मीना कैबर्त,जल सहिया आरसु टुडू,जूजू भकत,कुंदामणि माझी,सी एस सी ऑपरेटर बिशु मार्डि,सुमित कुमार गोप आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *