
सोनू कुमार की रिपोर्ट
भंडरा/लोहरदगा: जिले के भंडरा प्रखंड अंतर्गत कुम्हरिया अंबाटोली गांव में शनिवार को एक 65 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा जहर खा लेने का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान सहदेव उरांव पिता- स्वर्गीय सोमरा उरांव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे सहदेव उरांव ने अज्ञात कारणों से विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों को जैसे ही इसकी जानकारी मिली, शाम करीब आठ बजे रात में उनकी स्थिति बिगड़ती देख तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। परिजनों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भंडरा में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर उनकी स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हालत गंभीर और चिंताजनक बनी रही। बेहतर इलाज और जान बचाने की प्राथमिकता को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सदर अस्पताल, लोहरदगा रेफर कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक बुजुर्ग की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
