
सोनू कुमार की रिपोर्ट।
भंडरा (लोहरदगा): लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मूकबधिर युवती के पिछले दो दिनों से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। थक-हारकर परिजनों ने अब पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। बता दे कि भंडरा थाना क्षेत्र के रहने वाले चुयु महतो की 35 वर्षीया पुत्री जयति कुमारी बीते शुक्रवार 3 अप्रैल की शाम लगभग 4:30 बजे से घर से लापता है। परिजनों ने बताया कि वह मूकबधिर बोलने और सुनने में असमर्थ है। घर से निकलने के बाद जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने अपने स्तर पर सगे-संबंधियों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार, लापता युवती का विवरण इस प्रकार है, जयंती कुमारी, उम्र लगभग 35 वर्ष, रंग सांवला, पहनावा नीले और काले रंग का सलवार सूट युवती मूकबधिर है। दो दिनों तक लगातार तलाश करने के बाद, रविवार 5 अप्रैल 2026 को पिता चुयु महतो ने भंडरा थाना में लिखित आवेदन देकर बेटी को सुरक्षित ढूंढ निकालने की गुहार लगाई है। रोते-बिलखते परिजनों ने प्रशासन और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस युवती के बारे में कोई जानकारी मिले, तो तुरंत स्थानीय पुलिस या उनके परिवार को सूचित करें। पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
