नाबालिक बच्चों द्वारा असुरक्षित वाहन चलाने के कारण बढ़ रही दुर्घटना, इसके रोकथाम के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक को मुखिया देवी कुमारी ने सौंपा ज्ञापन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप बच्चों एवं युवाओं के द्वारा असुरक्षित तरीके से वाहन चलाने के कारण आए दिनों सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है जिसपर अंकुश लगाना बहुत जरूरी है।पोटका क्षेत्र में ही दर्जनों नाबालिक बच्चों के द्वारा वाहन चलाने के कारण दुर्घटना के शिकार हो चुके जिसमें कई घायल हुए तो कईयों की सड़क दुर्घटना में गंभीर चोट लगने के कारण मृत्यु हो चुकी है।खासकर निजी एवं सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे अक्सर होश में नहीं जोश में गाड़ी चलाते हैं और करतब दिखाते हुए एक दूसरे से आगे बढ़ने की होड़ में दुर्घटना का शिकार हो जाते है और इसमें कई निर्दोष राहगीर भी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं।मुखिया देवी कुमारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक से ज्ञापन सौंपकर विद्यालय छुट्टी के समय विशेष वाहन जांच जागरूकता अभियान चलाकर वैसे बच्चों एवं उनके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ा जाए एवं पुनः पकड़े जाने पर नियम संगत कानूनी कार्रवाई किया जा सकता है।आशा किया जा सकता है कि इससे सड़क दुर्घटना में बहुत हद तक अंकुश लगाया जा सकता है।

