टांगराईन स्कूल में रूआर अभियान को सफल बनाने के लिए निकाली गई प्रभात फेरी ,जल संरक्षण पखवाड़ा भी हुआ प्रारंभ
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखण्ड अंतर्गत टांगराईन स्कूल में रूआर अभियान को सफल बनाने हेतु प्रभात फेरी निकाली गई एवं साथ ही जल संरक्षण पखवाड़ा की भी की गई प्रारंभ।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन में रूआर (बैक टू स्कूल) अभियान के अंतर्गत प्रभात फेरी निकाल कर सभी विद्यालय से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया। प्रभात फेरी का मुख्य उद्देश्य समुदाय में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा विद्यालय छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) बच्चों को पुनः नामांकित करना था।
इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने गांव में भ्रमण कर अभिभावकों को बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं नामांकन के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विद्यालय में रूआर अभियान के साथ-साथ जल संरक्षण पखवाड़ा का भी शुभारंभ किया गया।
प्रार्थना सभा के दौरान सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने जल संरक्षण के प्रति जागरूक रहने तथा जल संचय करने की शपथ ली। विद्यालय परिवार ने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया।
प्रभात फेरी में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार तिवारी के साथ शिक्षक राजीव कुमार सिंह, अमल दीक्षित, दशमत मुर्मू, निरंजन सिंह एवं राजेंद्र सिंह मुंडा सक्रिय रूप से शामिल रहे।

