WhatsApp Group Join Now
कोवाली पुलिस की अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई , अवैध 80 सीएफटी बालू के साथ ट्रैक्टर जब्त
Contents
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली पुलिस ने ग्रामीणों के शिकायत पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए वाहन पर कड़ी
कार्रवाई करते हुए बिना वैध कागजात के अवैध 80 सीएफटी बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है।ग्रामीणों से अवैध बालू परिवहन की सूचना कोवाली थाना को मिलने के बाद कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार साव के नेतृत्व में जांच अभियान चलाकर कर बालू लदे ट्रैक्टर से पूछताछ की जो किसी भी तरह का वैध कागज दिखाने में असमर्थता दिखाई दिया ।पुलिस ने अवैध बालू लदे ट्रैक्टर OD 11 J 3252 को 80 सीएफटी बालू के साथ जब्त कर थाना ले आई ओर जिला खनन पदाधिकारी को को अवगत करा दिया है।थाना प्रभारी ने कहा अवैध परिवहन पर जांच अभियान जारी रहेगा और अवैध खनिज संपदा परिवहन कर सरकारी राजस्व की चोरी करने वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

