Ad image

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में देवी कुमारी भूमिज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,21 को लौटेंगी पोटका

Suresh Mahapatra
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में देवी कुमारी भूमिज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी,21 को लौटेंगी पोटका

 

 

- Advertisement -

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

- Advertisement -

 

भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय कार्यसमिति द्वारा देवी कुमारी भूमिज को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में आदिवासी मोर्चा द्वारा प्रवासी प्रभारी बनाया गया है और वे पिछले 1 अप्रैल से बलरामपुर विधानसभा (239) में भाजपा के द्वारा दिए गए दायित्व को निभाते हुए प्रचार प्रसार में जुट गई है जो 21 अप्रैल को प्रचार प्रसार खत्म होने के बाद वो घर वापसी करेंगी।
बतादे पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में पोटका से देवी कुमारी भूमिज को आदिवासी समाज का वोट भाजपा के उम्मीदवार जलधर महतो के पक्ष में प्रचार प्रसार के लिए कार्यभार सौंपा गया है ।उन्हें बलरामपुर विधानसभा के 5 मंडलों में खासकर 283 में से 91 आदिवासी बूथों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी इन बूथों में आदिवासी वोटरों की संख्या ज्यादा है, देवी कुमारी भूमिज द्वारा सभी 91 बूथों में जा जाकर बूथ अध्यक्षों तथा शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों के साथ समन्वय बनाते हुए भाजपा को पूर्ण समर्थन प्राप्त करवाने में रणनीति तैयार किया जा रहा है।
प्रथम चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है और चुनाव परिणाम 4 मई को आने वाला है।भाजपा ने देवी कुमारी भूमिज के कार्यशैली पर विश्वास जताया है कि उनके प्रचार प्रसार से आदिवासी वोटों का भाजपा को फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *