हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य पर विशेष ग्राम सभा का किया गया आयोजन
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया।बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने कहा कि राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस भारत में प्रतिवर्ष 24 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन 1993 में 73वें संवैधानिक संशोधन के माध्यम से पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा मिलने की याद दिलाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाना और ‘विकसित भारत’ के संकल्प को आगे बढ़ाना है। महिला सशक्तिकरण, महिला हितैषी, पंचायतों को सशक्त बनाना, पारदर्शिता बढ़ाना और ग्रामीण विकास इत्यादि को बढ़ावा देना है।साथ ही भीषण गर्मी को देखते हुए मुखिया देवी कुमारी भूमिज की और से हिंदी मध्य विद्यालय में सभी बच्चों के लिए ठंडा मीठा शरबत की व्यवस्था की गई एवं कक्षा सातवीं की विद्यार्थियों को पुस्तक का वितरण किया गया। विद्यालय कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए मुखिया ने अच्छी शिक्षा, 100% उपस्थिति, 0 ड्रॉपआउट , स्वच्छता एवं भीषण गर्मी से बचाव हेतु जागरूक किया गया ।

