बरियट्ठा में आयुष्मान आरोग्य शिविर, 67 मरीजों की हुई जांच
बरही
बरही प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरियट्ठा प्राथमिक मध्य विद्यालय में शुक्रवार को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जन-जन को रखें ध्यान, टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा प्रदान की गई। इस दौरान कुल 67 मरीजों का ओपीडी किया गया, जिनमें 16 पुरुष एवं 51 महिलाएं शामिल थीं।
स्वास्थ्य जांच के तहत 49 लोगों की एनसीडी जांच, 64 लोगों का एक्स-रे तथा 4 लोगों का बलगम सैंपल संग्रह किया गया। शिविर का संचालन डॉ. अंकुर विहान के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य टीम के सदस्य बिजेंद्र कुमार, माया देवी, बबिता देवी, फुल देवी, रीना वर्मा, सनौवर प्रवीण, सलेन्द्र कुमार, विक्रम कुमार एवं शमसाद आलम उपस्थित रहे। स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा टीबी से बचाव के उपाय बताए। ग्रामीणों ने शिविर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी प्राप्त किया।

