Ad image

पंचतत्व में विलीन हुए जेपी मेहता, क्षेत्र मे पसरा सन्नाटा

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पंचतत्व में विलीन हुए जेपी मेहता, क्षेत्र मे पसरा सन्नाटा

इचाक

थाना क्षेत्र के करियातपुर गांव निवासी और एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक, शिक्षक, समाजसेवी और पर्यावरणविद जीतेश्वर प्रसाद मेहता उर्फ जेपी मेहता उर्फ बिरजू मेहता जी का असामयिक निधन बुधवार की रात चंडीगढ़ के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका पार्थिव शरीर करियात पुर स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया। शव के घर पहुंचते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। वहीं शव के अंतिम दर्शन के लिए आनेवाले लोगों का तांता लग गया।

- Advertisement -

मौके पर वरिष्ठ नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी, राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता, युवा नेता गौतम कुमार, खतियानी परिवार के नागेश्वर मेहता, सुरेश ठाकुर समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। उनका अंतिम संस्कार गांव के ही मुक्ति धाम में किया गया। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र जयंत कुमार ने दिया। इस दौरान मुक्ति धाम में उनके नाम का एक पीपल का पौधा लगाया गया। शव यात्रा में मुखिया प्रतिनिधि रामशरण शर्मा, प्रो. राजेंद्र यादव, डॉ. प्रमोद कुमार, रामावतार स्वर्णकार, बसंत नारायण मेहता, मधुसूदन मेहता, नजरुल हक, नौशाद आलम, लक्ष्मण किशोर मेहता, अभिषेक कुमार मेहता, महेश मेहता समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *